अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
युवा नेता अहेंद्र चेलक बने जिला महासचिव पद के प्रत्याशी, युवाओं में उत्साह की लहर

दुर्ग। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के युवा नेता अहेंद्र चेलक के जिला महासचिव पद के प्रत्याशी बनने पर क्षेत्र के युवाओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों एवं युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
अहेंद्र चेलक लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज के महासचिव पद पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व, कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं।



समर्थकों का कहना है कि अहेंद्र चेलक के जिला महासचिव पद के प्रत्याशी बनने से युवाओं को नई दिशा और नेतृत्व मिलेगा तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।



