हीरालाल साहू साहू बने एल्डरमैन, मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति जताया आभार
अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में हीरालाल साहू सहित पांच एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। नियुक्त एल्डरमैन में रामाधार साहू, सुनील शर्मा, भारती यादव, लक्ष्मी देवांगन एवं हीरालाल साहू शामिल हैं।
एल्डरमैन हीरालाल साहू ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय निकाय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा तथा नगर के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
हीरालाल साहू सहित पांचों एल्डरमैन की नियुक्ति पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हर्षा लोकमनी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकमनी चंद्राकर, महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर, जिला ओबीसी महामंत्री सुरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर एवं सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े सहित अम्लेश्वर मंडल के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







