अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश साहू के जन्मदिन पर पहुंचे

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर डीह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला एवं भव्य स्वागत किया गया। युवा नेता देवेंद्र यादव नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अम्लेश्वर पहुंचे थे।

इस दौरान देवेंद्र यादव ने उमेश कुमार साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने केक काटकर उमेश साहू का मुंह मीठा कराया और सभी उपस्थित लोगों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पूर्व ओबीसी मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष पाटन संजय यदु, पार्षद डोमन यादव, सौरभ कामड़े, नेम प्रकाश भारती, भागीराम साहू, गिरजा शंकर साहू, गिरधर साहू, लक्की साहू, लाकेश साहू, चंद्रकांत साहू, वीरेंद्र यादव, आकाश चेलक, मनीष, कुंदन, सागर, देवेंद्र बंजारे, बंशी साहू, प्रवीण वर्मा, तोरण साहू, वीरेंद्र साहू, रोशन यादव, प्रीतम, सेलुद से चंचल यादव, रूपेश यादव, बिट्टू वर्मा, मोनू साहू, राकेश साहू, बिट्टू बंछोर, त्रिलोक यादव, विकास बंछोर, दीपेश ठाकुर, दामन ठाकुर, हिरेंद्र, पेकन ठाकुर, गीतेश, नागेश, बंटी, निखिल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!