अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
नहीं बना मगरघटा–परसदा पुल, हाई स्कूल में बच्चों के प्रवेश पर पड़ा असर

अम्लेश्वर, पाटन। नगर पालिका परिषद कुम्हारी एवं नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र को जोड़ने वाली मगरघटा–परसदा पुलिया का निर्माण पिछले कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है। जुलाई 2023 में इस पुल के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सूत्रों के अनुसार नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के वार्ड क्रमांक 15 मगरघटा की पार्षद श्रीमती यामिनी मनोज यादव ने इस संबंध में ऑनलाइन जन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि 20 जुलाई 2023 को पुल निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है तथा निविदा प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल का निर्माण नहीं होने से मगरघटा और परसदा के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
परसदा में हाई स्कूल की स्वीकृति मिलने के बाद भी मगरघटा के अभिभावक अपने बच्चों का वहां प्रवेश कराने से बच रहे हैं। बारिश के दिनों में नाले पर बने एप्रोच मार्ग के ऊपर से पानी बहने लगता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और विद्यार्थियों का आवागमन बाधित हो जाता है। यदि दूसरे मार्ग से जाना पड़े तो लगभग 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष मगरघटा के 19 विद्यार्थियों का परसदा हाई स्कूल में प्रवेश प्रस्तावित था, लेकिन केवल 4 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया। वहीं 8 विद्यार्थियों ने स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) लेकर अम्लेश्वर के हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश ले लिया है, जबकि 7 विद्यार्थियों ने अभी तक किसी विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है। इससे अभिभावकों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मगरघटा–परसदा पुल का निर्माण नहीं होगा, तब तक वे अपने बच्चों को परसदा हाई स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि बच्चे या तो अम्लेश्वर के विद्यालयों में प्रवेश लेंगे या फिर शिक्षा से वंचित होने की स्थिति पैदा हो सकती है।
क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है। अब लोगों की निगाह इस बात पर टिकी है कि वर्ष 2026 में बहुप्रतीक्षित मगरघटा–परसदा पुल का निर्माण शुरू हो पाता है या नहीं।


Advertisement




