अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्कूल भवन का छज्जा गिरने के 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

कुम्हारी, पाटन। नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड पाटन के एक पूर्व माध्यमिक शाला में 7 जुलाई को सुबह लगभग 10:30 बजे अध्ययनरत भवन का छज्जा अचानक गिर गया। संयोगवश घटना के समय कोई छात्र-छात्रा उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद शिक्षा विभाग अथवा नगर पालिका परिषद कुम्हारी का कोई वरिष्ठ अधिकारी विद्यालय का निरीक्षण करने नहीं पहुंचा। विद्यालय के प्रधान पाठक द्वारा घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शिक्षा मंत्री के गृह जिले में सरकारी विद्यालयों की यह स्थिति है, तो अन्य जिलों की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन जर्जर भवन बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय भवन का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!