अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ढौर में चूना पत्थर खदान पर जनसुनवाई, ग्रामीणों के द्वारा एकजुट होकर किया जा रहा है विरोध

पाटन। पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ढौर में आज क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, भिलाई द्वारा प्रस्तावित चूना पत्थर खदान के संबंध में लोक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अधिकांश ग्रामीणों ने गांव में चूना पत्थर खदान खोले जाने का विरोध करते हुए इसे स्वीकृति नहीं देने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव की एकजुट राय खदान का विरोध करने की है। हालांकि कुछ लोगों ने खदान के पक्ष में अपनी सहमति भी व्यक्त की, लेकिन विरोध कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि सहमति देने वाले लोगों से भी गांव के हित में एकजुट होकर खदान का विरोध करने की अपील की जा रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित खदान से पर्यावरण, कृषि भूमि, जल स्रोतों तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण वे खदान परियोजना का विरोध कर रहे हैं।

विरोध के बीच छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा नियमानुसार जनसुनवाई की प्रक्रिया जारी रही। जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित विभाग के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!