अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जामगांव आर मंडल भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक सफल, संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

जामगांव आर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामगांव आर मंडल के तत्वावधान में प्रदेश एवं जिला युवा मोर्चा के निर्देशन में भनसूली विश्रामगृह, जामगांव आर में मंडल स्तरीय परिचयात्मक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य नवगठित मंडल पदाधिकारियों का परिचय, संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री अनिकेत यादव, जिला उपाध्यक्ष राजू रूपेंद्र साहू एवं अविनाश मिश्रा, जिला मंत्री एवं जामगांव आर मंडल प्रभारी हर्ष चंदेल, भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन, पुणेंद्र सिन्हा तथा जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर मंचासीन रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही सदस्यता विस्तार अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में मंडल पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजयुमो जामगांव आर मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर, महामंत्री मुकेश साहू एवं नरेंद्र धरमगुड़ी, उपाध्यक्ष अभिषेक सेन एवं दीपक साहू, मंत्री हिरेन्द्र साहू, किरण साहू एवं विजय साहू, कोषाध्यक्ष परमेश्वर चक्रधारी, सह मीडिया प्रभारी शेषनारायण सिन्हा एवं दुर्गेश रजक सहित दीप्ती सोनवानी, चंचल साहू, चुन्नीलाल देवांगन, उज्जवल केला, भूपेश निर्मलकर, हर्ष साहू, खिलावन यादव एवं नूतन साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!