अमलेश्वर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने सांसद, विधायक एवं जिला अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट

दुर्ग। अमलेश्वर भाजपा मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक तथा जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर से सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर अमलेश्वर भाजपा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मधुकांता साहू सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी नेताओं ने महिला मोर्चा की सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती वर्षा कश्यप ने बताया कि यह सौजन्य भेंट संगठनात्मक समन्वय एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा भविष्य में भी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।







