अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सरस्वती साइकिल योजना के तहत पतोरा विद्यालय में 12 छात्राओं को साइकिल वितरित

पाटन/पतोरा। विकासखंड पाटन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्व. बृजलाल देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पतोरा में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 12 पात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच भुनेश्वर साहू, उपसरपंच देवचरण कौशल, पंच चित्रसेन कलिहारी, गोरेलाल श्रीवास, प्रेमलता साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ाई करने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!