अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ओबीसी मोर्चा जामगांव आर मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संभागीय सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन

पाटन,जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जामगांव आर मंडल की परिचयात्मक बैठक एवं ओबीसी मोर्चा दुर्ग के प्रस्तावित संभागीय स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी संभागीय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा दुर्ग के जिला मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष), नारद साहू (पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो), कौशल गंजीर (अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), पूर्णेन्द्र सिन्हा (महामंत्री, जामगांव आर), लुभम बंछोर (भाजयुमो अध्यक्ष) तथा रवि सिन्हा (सभापति, जनपद पंचायत पाटन) मंचासीन रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बैठक में सुभाष चंद्र यादव, चंद्रकांत साहू (महामंत्री, ओबीसी मोर्चा), डॉ. खेमेंद्र पटेल, कमलेश यादव, भूपेंद्र साहू, कोवेंद्र साहू (उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), दीपक साहू (मीडिया प्रभारी), हरीश साहू (मंत्री, ओबीसी मोर्चा), महेश साहू, शेषनारायण सिन्हा, अभिषेक सेन, राजेंद्र साहू, जागेंद्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा आगामी संभागीय स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!