अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने महाप्रभु जगन्नाथ रथयात्रा पर दी नगर वासियों को शुभकामनाएं

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्र के आम नागरिकों को भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भ्राता श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पावन रथयात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार करे। प्रभु की असीम कृपा से प्रत्येक परिवार आनंद, वैभव और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहे।

सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने कहा कि महाप्रभु की यह पावन रथयात्रा समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश लेकर आए। उन्होंने कामना की कि अम्लेश्वर नगर एवं पूरा क्षेत्र निरंतर विकास, उन्नति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!