मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण व जनसंपर्क अभियान पर हुआ मंथन

पाटन/पचपेड़ी, 19 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी अमलेश्वर मंडल द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम पंचायत पचपेड़ी के मंगल भवन में मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं संवाद को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी एवं सीएसआईडीसी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने की। वहीं अमलेश्वर मंडल प्रभारी राहुल पंडित ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा के अनुरूप अनुशासन, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर, महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक एवं कैलाश यादव, नगर पालिका अमलेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पार्षद डॉ. आलोक पाल, जिला किसान मोर्चा मंत्री अजीत ठाकुर, पार्षद राजू सोनकर, श्रीमती यामिनी यादव, श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष एवं सरपंच उफरा श्रीमती गायत्री साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मधुकांता साहू, श्रीमती दुर्गेश नंदनी वर्मा, एल्डरमैन श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, श्रीमती भारती यादव, युवा मोर्चा दुर्ग के उपाध्यक्ष एवं सरपंच ग्राम पंचायत झीट रूपेंद्र राजू साहू, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े, जनपद सदस्य पन्ना लाल बंजारे, मंत्री पवन वर्मा, एल्डरमैन रामाधार साहू, सुनील शर्मा,सरपंच चेतन चंद्राकर, मिश्री लाल वर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।







