अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

घुमंतू मवेशियों की समस्या बरकरार, जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग

अम्लेश्वर, पाटन। जामगांव एम में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के समापन के बाद भी क्षेत्र में घुमंतू मवेशियों की समस्या जस की तस बनी हुई है। मोतीपुर चौक स्थित मुख्य मार्ग पर लगातार बारिश के बीच भी कई मवेशी खुले में खड़े रहने को मजबूर दिखाई दिए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बेजुबान पशुओं की देखरेख और सुरक्षित आश्रय की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। सवाल उठ रहा है कि इन मवेशियों का मालिक कौन है और इनके लिए स्थायी व्यवस्था कब की जाएगी। बरसात के मौसम में खुले में रहने से पशुओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि घुमंतू मवेशियों के लिए शीघ्र गौठान या अन्य सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो तथा इन बेजुबान पशुओं को भी सुरक्षित ठिकाना मिल सके। साथ ही पशुपालकों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!