जन्मदिन पर डॉ. अश्वनी साहू ने बांटे निःशुल्क पौधे, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष एवं अमलेश्वर प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. अश्वनी साहू ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करते हुए पर्यावरण प्रेमियों को निःशुल्क फलदार पौधे वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय चमरू साहू स्मृति सरस्वती शिशु मंदिर, अमलेश्वर डीह परिसर में हाइब्रिड किस्म के बादाम, नींबू एवं जामुन के पौधों का पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
इसके पश्चात प्रेस क्लब के अध्यक्ष करन साहू, पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा, परस साहू, डॉ. अश्वनी जायसवाल तथा अन्य साथियों के साथ मगरघटा स्थित पारस होम परिसर में भी औषधीय पौधों का रोपण किया गया।



कार्यक्रम के दौरान मित्रों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. अश्वनी साहू का जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी साहू ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधरोपण तथा उनकी देखभाल का संकल्प दोहराते हुए सभी नागरिकों से भी प्रकृति संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।



