अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कांग्रेस ने पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का किए पुतला दहन

पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष मोहन साहू,जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल देवांगन के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद चौक, पाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास और हल्की धक्का-मुक्की के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना में सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके पश्चात स्वामी आत्मानंद चौक में कैंडल मार्च करते हुए जगदलपुर की होनहार छात्रा स्व. सुश्री हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस दौरान महेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप,देवेंद्र चंद्रवंशी जिप सदस्य,देवेश चंद्राकर,जनपद सदस्य दिनेश साहू,आनंद बघेल,भेदप्रकाश वर्मा,तरुण बिजौर,रूपेंद्र शुक्ला,विष्णु चंद्राकर,सालिक साहू,भेष आठे,मंडल अध्यक्ष छोटू बघेल, देवकुमार निषाद,कपूर साहू,सोहन जोशी,डा हेमंत साहू महामंत्री,रूपचंद साहू,भविष्य जैन, प्रेमप्रकाश पांडे,पोषण साहू,मोहित विश्वकर्मा,विजय साहू,धनश्याम साहू,योगेश यादव,छबलू साहू,पूनम पटेल,प्रेम लाल साहू,रेवा मंडल,चेला आठे,सोहन साहू,मोरज चंद्राकर,डेविड चंद्राकर,राजा चंद्राकर,मुकेश वर्मा,सुरेंद्र साहू,धनेश यादव,पुरुषोत्तम कश्यप , आभाष दुबे,नीरज सोनी,दीनू शर्मा,सुशील चक्रधारी,मनोज वर्मा,लीलाधर वर्मा,मोती बघेल,डा ईश्वर निषाद,गजानंद सिन्हा,सागर सिन्हा,कमलेश पटेल,परमेश्वर सिन्हा,हरिनाथ सिन्हा,तरुण वर्मा, धनेश्वर वर्मा, सन्नी भाले,ढाल सिंह चन्द्राकर,काशीराम साहु नेमचंद्र निर्मलकर,कैलाश साहू,राजू सोनी,कमलेश यादव अमृत राजपूत,लक्ष्मी पटेल, रुपेश लहरी,वैभव वर्मा, निक्की वर्मा, शिवम् यदु,दीपक यादव सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!