अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद दुर्ग में कांग्रेस का विजय मार्च, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व में दुर्ग शहर में विजय मार्च निकाला गया।

विजय मार्च की शुरुआत जेआरडी स्कूल के सामने स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुई, जो पटेल चौक तक पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-युवा एवं आम नागरिक शामिल हुए। कांग्रेसजनों ने इसे विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग उठाई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उन लाखों विद्यार्थियों, अभिभावकों और युवाओं के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने लगातार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है और जब छात्र-युवा अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष करते हैं तो सरकार को उनकी भावनाओं का सम्मान करना पड़ता है।

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करे, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी नीति बनाए। साथ ही आंदोलन के दौरान छात्रों एवं कांग्रेस नेताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लेने तथा पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।

दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। परीक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों का विश्वास बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यदि युवाओं का भविष्य असुरक्षित होगा तो देश का भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा में पारदर्शिता के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।

विजय मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा तथा जवाबदेह एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर नारे लगाए। मार्च शांतिपूर्ण ढंग से गांधी प्रतिमा से प्रारंभ होकर पटेल चौक पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पुकेश चंद्रकार, प्रमोद राजपूत, पुरुषोत्तम तिवारी, प्रकाश ठाकुर, राजेश यादव, संजय कोहले, करीम खान, संतलाल बंजारे, दुर्गा गजभिये, राम सूर्यवंशी, रज्जाक खान, पिलेश्वर साहू, नासिर, खोखर, राजेश मानिकपुरी, अभिषेक जांगड़े, महेंद्र निषाद, संगीता ठाकुर, कमलेश साहू, उमेश साहू, ओमनारायण वर्मा, विजय वर्मा, जगदीश मारकंडे, सुनीता चन्नेवार, राहुल वर्मा, द्रोपदी साहू, तृप्ति देवांगन, सुशील भारद्वाज, प्रीतम देशमुख, आनंद कपूर ताम्रकार, सुनित घोष, देव सिंह, गुरमीत भाटिया, निकिता मिलिंद, रोशन साहू, प्रेमलता साहू, शहिबा खान, रामप्यारी वर्मा, अजय चंद्राकर, गौरव निर्मलकर, जयप्रकाश साहू, स्नेहा डहरिया, डे साहब वर्मा, महेंद्र यादव, पालेश्वर ठाकुर, लोचन यादव, श्यामाचरण मनहर, शिशिरकांत कसार, टिकेश्वर साहू, वीरेंद्र साहू, राजूलाल, खुबचंद वर्मा, लोकेश साहू, महेश कुंभकार, ईश्वरीय यादव, दया यादव, पिंटू निषाद, यशवंत यादव, गोलू, किशन भारती, टीकाराम, टुम्मन यादव, जीतू बालकिशोर, राहुल, सुनील बालकिशोर, हितेश निर्मलकर, पुनारद भारती, भगवती, बृजलाल, मनोज निषाद, ज्ञानदास, रामसिंह मनहर, अली अजगर, ज्ञानू बाकड़े, विजय चंद्राकर, बृजमोहन तिवारी, सोनू साहू, राजा विक्रम बघेल, निखिल खिचरिया, भूपेंद्र साहू, रवि कोसरिया, चिराग शर्मा, दीपक साहू, आयुष शर्मा, दीपक जैन, गोलू गपने, हिमांशु शर्मा, राहुल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!