अमलेश्वर नगर पालिका के मनोनीत पार्षदों को जारी हुआ आमंत्रण, 27 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

अमलेश्वर, 26 जुलाई। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर द्वारा मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। यह कार्यक्रम 27 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे तुलसी मैरिज पैलेस, अमलेश्वर में आयोजित होगा।
जारी पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक GENS-2101/4792/2026-UAD दिनांक 02 जुलाई 2026 के तहत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।



शपथ ग्रहण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पाटन द्वारा कराया जाएगा। समारोह में मनोनीत पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आमंत्रण पत्र में जिन मनोनीत पार्षदों को संबोधित किया गया है, उनमें सुनील शर्मा, श्रीमती भारती यादव, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, हीरालाल साहू तथा रामाधार साहू के नाम शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद अमलेश्वर की ओर से सभी संबंधित मनोनीत पार्षदों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।



