अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
सावन माह प्रथम सोमवार पर जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने दी शुभकामनाएं, किसानों की अच्छी फसल के लिये महादेव से वर्षा की कामना
रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति दुर्ग श्रीमती कल्पना नारद साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को सावन माह की प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सावन का महीना अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व का महीना है। यह भगवान भोलेनाथ, स्वयंभू महादेव और महाकाल को समर्पित विशेष माह है। इस पूरे माह में श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और आराधना करते हैं।



श्रीमती साहू ने कहा कि प्रदेश में अच्छी वर्षा और किसानों की समृद्धि के लिए लोग भगवान भोलेभंडारी से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने क्षेत्र के किसानों के लिए उत्तम वर्षा, अच्छी फसल और खुशहाली की कामना की।



