अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

श्रीमती अनपूर्णा साहू को मिली साहू समाज आई.टी. सेल प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी द्वितीय कार्यकारिणी सूची में श्रमती अनपूर्णा साहू को प्रदेश सह सयोजिका की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पर श्री मती अनपूर्णा साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू एवं आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू जिला अध्यक्ष चन्द्रभूषण साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजहित, संगठन की मजबूती तथा डिजिटल माध्यमों से समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के युवाओं को जोड़ने, संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने तथा डिजिटल सशक्तीकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में साहू समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!