अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धा के साथ हुआ रुद्राभिषेक, कॉलोनीवासियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर स्थित न्यू हर्षित सिटी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 22 अगस्त को समस्त कॉलोनीवासियों के सहयोग से रुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में कॉलोनी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विधि-विधान से भगवान महादेव का जलाभिषेक कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी पूजा-अर्चना में शामिल हुए और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Advertisement




इस अवसर पर प्रमोद साहू, अभिषेक शर्मा, अजीत ठाकुर, राकेश सूर्यवंशी, देवानंद सतपति सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।



