सेवा संकल्प अभियान के तहत झीट में ब्लॉक स्तरीय दीप प्रज्वलन कार्यक्रम सपन्न, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारी हुए शामिल

पाटन, 17 सितम्बर । राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘हर घर में एक दीप जले, विकास के नाम’ का संदेश देते हुए जिले में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में ग्राम पंचायत झीट में 1000 दीप प्रज्वलन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित परिवार भी अपने नए घरों में दीप जलाकर इस अभियान में सहभागिता दी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योगदान को स्मरण करते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाई-बहन, युवा साथी और नागरिक एक साथ एकत्रित हुए तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए देश की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर कमलेश चंद्राकर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निरंतर सेवा और समर्पण की भावना के साथ देश को नई दिशा देने और विकास की गति को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, सुरक्षा, शिक्षा अथवा अन्य क्षेत्रों में विकास की बात हो, उन्होंने निरंतर देश की प्रगति के लिए कार्य किया है। कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी देश के सामने अनेक चुनौतियां थीं। उस समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना किया। उनके प्रयासों से देश में वैक्सीन का निर्माण हुआ और बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। भारत ने न केवल अपने नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई, बल्कि जरूरत के समय अनेक देशों को भी वैक्सीन की आपूर्ति कर वैश्विक स्तर पर सहयोग की भावना का परिचय दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई। आज भारत अनेक भाषाओं, क्षेत्रों और विविधताओं के बावजूद एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। यही देश की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। आज सभी लोग एकजुट होकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।
इस अवसर पर जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक,गोलू टंडन,रविकांत कौशिक, पंच गण सहित जनपद सीईओ और जनपद के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।







