जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू का जन्मदिन कल, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
पाटन/रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू का जन्मदिन कल 20 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र में पूजा-अर्चना, रामधुनी प्रतियोगिता में सहभागिता, मरीजों को फल वितरण, वृक्षारोपण एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार जन्मदिन के अवसर पर दोपहर 1 बजे मां वृंदादेवी आगेसरा में पूजा-अर्चना कर ग्राम आगेसरा में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल होंगी। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई पहुंचकर मरीजों को फल वितरण करेंगी। दोपहर 3 बजे कौही स्थित कौहेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में क्षेत्र के सरपंचों सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है। उक्त जानकारी जिला पंचायत सभापति दुर्ग श्रीमती कल्पना नारद साहू के मीडिया प्रतिनिधि अभिषेक सेन द्वारा दी गई।








