वृहताकार सेवा सहकारी समिति तर्रा की त्रिवार्षिक आमसभा संपन्न, किसानों को योजनाओं की दी जानकारी
पाटन। वृहताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित तर्रा में त्रिवार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आमसभा में समिति से जुड़े तर्रा सहित आश्रित ग्राम रवेली, गभरा, लोहरसी एवं राखी से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गणेश चंद्राकर (प्राधिकृत अधिकारी) उपस्थित रहे। उनके साथ युवराज वर्मा, शाखा प्रबंधक, शीतल चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष, बोधन ठाकुर समिति प्रबंधक जामगांव एम, गौरव कुमार प्रबंधक बटंग समिति सहित समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
आमसभा को संबोधित करते हुए युवराज वर्मा ने किसानों को सहकारी समिति से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। वहीं समिति प्रबंधक बोधन ठाकुर ने समिति के वार्षिक वित्तीय पत्रक एवं आय-व्यय के लेखा-जोखा की विस्तारपूर्वक जानकारी किसानों के समक्ष रखी।
प्राधिकृत अधिकारी गणेश चंद्राकर ने शासन की महत्वपूर्ण योजना धान खरीदी की तैयारियों को लेकर किसानों से एग्री स्टेक की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आगामी धान खरीदी व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए किसानों का आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया समय पर पूर्ण करना जरूरी है।
कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी श्री लिखेश्वर वर्मा, श्री रुपेश चंद्राकर पूर्व सरपंच, अनिल चंद्राकर, डोमन दाऊ, कवल चंद्राकर, राजकुमार, अमर सिंह, विसंभर ठाकुर, मोतीलाल, सरोज कुमार, डकेन्द्र, राजेंद्र पाटिल, मुरारी साहू, शोभित राम, शोभा राम, दुखित राम, भगवती, कोमल चंद्राकर, चंद्रकुमार, विट्टू, ज्वाला प्रसाद, राज्जू सोनी, ईश्वरी प्रसाद, पुरानीक सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
समिति कर्मचारियों में रामसेवक चंद्राकर, दयानंद साहू, राघवेंद्र चंद्राकर, रामु राम कोसे एवं वीर प्रताप का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में समिति प्रबंधन अनय चंद्राकर एवं आयोजकों ने आमसभा में उपस्थित सभी किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।








