अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दीपावली से पहले अमलेश्वर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने सौंपा ज्ञापन

अमलेश्वर। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नेता प्रतिपक्ष दीपक घिड़ोड़े ने पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने एवं बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कर चालू कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि आगामी 6 नवंबर से दीपावली पर्व की शुरुआत हो रही है। ऐसे में त्योहार से पहले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सभी वार्डों की सड़कों एवं गलियों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने विशेष रूप से अमलेश्वर मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी तत्काल दुरुस्त कर चालू कराने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दीपावली रोशनी और खुशियों का पर्व है, इसलिए त्योहार से पहले पूरे नगर को रोशन करने के लिए पालिका प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!