अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सुवा नृत्य करने वाली महिलाओं को जनपद सदस्य रेखा अंबेडकर जोशी ने भेंट की साड़ी, दीपावली की दी शुभकामनाएं

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की जनपद सदस्य श्रीमती रेखा अंबेडकर जोशी ने ग्राम पंचायत झीट में सुवा नृत्य करने वाली महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ ही सामाजिक सद्भावना और एकता का संदेश देना है।

साड़ी प्राप्त कर उत्साहित महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुवा नृत्य की प्रस्तुति देंगी। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा को जीवंत रखते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी।

ग्राम कापसी निवासी जनपद सदस्य श्रीमती रेखा अंबेडकर जोशी ने इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!