अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस मंडल अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, देखिए पूरी लिस्ट किसको कहां की मिली जिम्मेदारी है

अम्लेश्वर: दुर्ग ग्रामीण जिला के अंतर्गत पाटन विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 10 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति संगठनात्मक विस्तार, जमीनी स्तर पर समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए की गई है।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएंगे। नेतृत्व ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है।

आपको बता दें अम्लेश्वर मंडल में समाज सेवी महेंद्र साहू की नियुक्ति की गई है साथ ही घुघुवा मंडल की जिम्मेदारी थानेश्वर यदु को मिला है। इसी क्रम में झीट मंडल में जीतेंद्र पटेल (जीतू),सेलूद मंडल में युवा सरपंच खिलेश मारकंडे की नियुक्ति की गई है।पाटन ग्रामीण में अजय सिंगौर को मिली है जिम्मेदारी।रानीतराई मंडल में सोहन जोशी और जामगांव आर में कपूर साहू तो गाड़ाडीह में भूपेंद्र बघेल को मिली जिम्मेदारी साथ ही कुम्हारी में युराज साहू और सागर निषाद की नियुक्ति की गई है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!