कांग्रेस मंडल घुघुवा के अध्यक्ष बने थानेश्वर यदु,कार्यकर्ताओं में है खुशी

अम्लेश्वर : दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 10 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।जिसमें घुघुवा कांग्रेस मंडल के थानेश्वर यदु को अध्यक्ष नियुक्ति की गई है। श्री यदु की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रभारी आशीष वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन मोहन साहू का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित श्री यदु ने किया है।
मंडल अध्यक्ष थानेश्वर यदु ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसकी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। साथ ही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर के कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा से काम करूंगा।






