कलश यात्रा के साथ तरीघाट में हर्ष उल्लास के साथ मनाया श्री राम जन्मभूमि मंदिर की स्थापना दिवस,

पाटन: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर की स्थापना दिवस पर जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत तरीघाट में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पूजा स्थल तक पहुंची। तत्पश्चात श्री राम की पूजा अर्चना कर हवन किया गया।
आपको बता दें गांव की सुख समृद्धि के लिए वरिष्ट जनों ने अपने अपने धर्मपत्नी के साथ हवन पूजा कर भगवान श्री राम से कामना की ।
इस अवसर पर श्रीमती चंद्रिका साहू सरपंच, श्रीमती वीना साहू पंच, श्रीमती झमिता साहू पंच, श्रीमती रुखमणी साहू पंच, वेदराम साहू रूपेश साहू सुरेश निषाद, शशिधर साहू, यशवंत साहू, छगन साहू, डोमेश, यतेश्वर बन, गजेंद्र ,दुश्यंत ,रोहित बन, देवनाथ निषाद ,देवनारायण साहू, उत्तम नारायण, मनोज मुकेश, तेजेंद्र , लीलाधर ,ढालू सोन्टी, मोन्टी ,तामेश्वर ,लीलेश्वर संतराम कुंभकार, कृष्णा, हुलास एव समस्त स्वयंसेवक ग्राम वासी तरीघाट उपस्थित रहे।







