अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर एवं बालिका दिवस का आयोजन हुआ संपन्न

अम्लेश्वर : परियोजना जामगांव एम परिक्षेत्र अमलेश्वर मे परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर एवं बालिका दिवस का आयोजन 23 जनवरी को किया गया। अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अमलेश्वर नगर पालिका के सभी पार्षद गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। तत्पश्चात गर्भवती माताओं की गोद भराई बालिकाओं के लिए नृत्य प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती यमुनेश पांडेय द्वारा महिलाओं के पोषण स्वास्थ्य एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई पालिका अध्यक्ष द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को अपने बच्चों के बेहतर पोषण हेतु संदर्भित जानकारी दी गई कार्यक्रम के अंत में सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!