हर्ष उल्लास के साथ मनाया मां परमेश्वरी महोत्सव, ईकाई देवांगन समाज कौही में सामाजिक भवन का हुआ लोकार्पण

रानीतराई : मां परमेश्वरी महोत्सव एवं देवांगन सामुदायिक भवन का लोकार्पण आदर्श ग्राम कौही में आज 30 जनवरी को संपन्न हुआ। आपको बता दें ग्राम इकाई देवांगन समाज कौही के तत्वाधान में आयोजित मां परमेश्वरी महोत्सव सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा के साथ मां परमेश्वरी की पूजा आरती से प्रारंभ पश्चात अतिथियों का आगमन स्वागत सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छोटे छोटे बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा मानस भवन चौक पर बने देवांगन भवन का लोकार्पण कर समाज को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधी कांग्रेस नेता आशीष वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर राम देवांगन शिक्षक ने किया।



विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू ,जनपद सदस्य रश्मि भेद प्रकाश वर्मा,ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लीना साहू ,पूर्व सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा, उप सरपंच हेमलाल सोनकर, ग्राम पंचायत के पंच गण सहित देवांगन समाज के पदाधिकारी की गरिमामई उपस्थिति रही।
स्वागत भाषण ठाकुर राम देवांगन ने दिया ,मंच संचालक धनेश्वर देवांगन और पुरुषोत्तम धनकर किया। अंत में अतिथियों का श्रीफल गमछा देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दिलीप देवांगन, दौलत देवांगन,भगत देवांगन,पोखन देवांगन,नारायण देवांगन,ईश्वर देवांगन, जगतू देवांगन,अश्वनी देवांगन,हरिश देवांगन,भूखन देवांगन,गया देवांगन,गोपेश्वर देवांगन, टकेश देवांगन, परदेशी देवांगन, महेंद्र देवांगन श्रीमती चैती देवांगन,लेखा देवांगन,भुनेश्वरी देवांगन, तीजबती देवांगन, देवकी देवांगन,सावित्री देवांगन, समाज सेवक खेमचंद देवांगन सहित बड़ी संख्या में देवांगन समाज के महिला पुरुष शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



