निर्धन और जरूरत मंद बच्चो की पढ़ाई मे सहयोग के लिए सुभम छात्र वृत्ति योजना मे किया दान
अम्लेश्वर: छत्तीसगढ़ मनवा क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा निर्धन जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए शुभम छात्रवृत्ति योजना संचालित की गई है इस योजना से जरूर बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए ब्याज मुक्त राशि प्रदान की जाती है दानदाताओं द्वारा लगातार इस मद में राशि दी जा रही है इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए पंदर राज्य अधिवेशन में ज़रूरत मंद विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए स्व श्रीमती कुसुमलता नायक की स्मृति में खूबी नायक पंदर द्वारा मनवा कुर्मी समाज पाटन राज को शुभम छात्रवृत्ति कोष में 50000रु की सहयोग राशि राजधिवेशन पंदर में प्रदान किया साथ ही पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष मन्नू लाल परगनीहा द्वारा 10000 स्व धनीराम वर्मा अमेरी की स्मृति मे शिव वर्मा द्वारा 5000 और स्व राकेश वर्मा बोरीद की स्मृति मे 4100 दान किया।
दान दाताओ ने बताया की राज प्रधान युगल आडिल द्वारा निर्धन और जरूरत मंद बच्चो की पढ़ाई मे लगातार सहयोग प्रदान किया जा रहा है जिसको ध्यान मे रखकर हम यह सहयोग राशि प्रदान कर रहे है पाटन राज द्वारा बच्चो के लिए कैरियर काउंसलिंग के लिए लगातार कार्यक्रम की जा रही है जो प्रसंसनीय है






