जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूँगा/विपिन चंद्राकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष
अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तर्रा के उर्जवान,युवा सरपंच विपिन चंद्राकर को पाटन विधान सभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।आपको बता दें श्री चंद्राकर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पाटन विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता में खुशी की लहर है।
विपिन चंद्राकर ने मिडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि मुझे पाटन विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।
विशेष रूप से हमारे जननेता, AICC महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का सहृदय धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास जताया है। मैं संगठन को विश्वास दिलाता हूँ कि मैं इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूँगा।
आप सभी के स्नेह और सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
आपका अपना, विपिन चंद्राकर नवनियुक्त अध्यक्ष, पाटन विधानसभा युवा कांग्रेस







