अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम सेलूद में तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता सम्पन्न, जनपद अध्यक्ष रहीं विशेष अतिथि

“भगवान श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है” — कीर्ति नायक

पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम सेलूद में आयोजित तीन दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता भक्ति, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक चेतना के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि “भगवान श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।” उन्होंने भगवान श्रीरामचंद्र जी के विचारों, आदर्शों, मर्यादा, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। उन्होंने रामचरितमानस के संदेशों को आत्मसात कर उन्हें जीवन में उतारने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्रीमती नायक ने इस पुनीत धार्मिक आयोजन के सफल आयोजन हेतु समस्त ग्रामवासियों एवं आयोजक समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करते हैं।

कार्यक्रम में खिलेश मारकंडे (सरपंच, सेलूद), पूर्व सरपंच खेमिन साहू, राकेश साहू, अशोक यादव, कृष्णकुमार साहू, रमेश देवांगन, संतराम यादव, नीतीश यादव, संजय यादव, अनिल बनपेला सहित मानस मंडली के कलाकार, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!