ग्राम पंचायत सांकरा में बनेगा 1200 मीटर सीसी रोड, हुआ भूमिपूजन

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सांकरा में सीसी रोड का भूमि पूजन जनपद सदस्य प्रणव शर्मा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। आपको बता दें ग्राम सांकरा में लोक निर्माण विभाग के द्वारा 2 करोड़ 39 लाख के लागत से 1200 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया जाना है। जिसका विधिवत भूमि पूजन जनपद सभापति प्रणव शर्मा, ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर के द्वारा नारियल तोड़कर किया गया।


ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि विष्णु के सुशासन में लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। लगातार मोदी के गारंटी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य किया जा रहा है। जिसका प्रमाण आज ग्राम सांकरा में देखने को मिल रहा है।निश्चित ही भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ काम करने वाली पार्टी है।
इस अवसर पर उपसरपंच रामशरण बंधे, तुलाराम सिंगौर पंच, महेंद्र पारधी पंच ,वीरेंद्र यादव पंच ,विकास सिंगौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








