अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महाशिवरात्रि पर अमलीडीह में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, डुमरडीह बनी विजेता

अम्लेश्वर। पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अमलीडीह में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में युवा सरपंच रवि सिंगौर शामिल हुए।
मुख्य अतिथि सरपंच रवि सिंगौर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं। उनके द्वारा डुमरडीह एवं भाठागांव टीम के बीच टॉस करवाया गया। मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें डुमरडीह टीम ने 6 ओवर में 80 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भाठागांव की टीम निर्धारित स्कोर तक नहीं पहुंच सकी और इस प्रकार डुमरडीह टीम विजेता घोषित हुई।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गोकुल साहू, सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र मानिकपुरी, कामदेव कौसले (पूर्व सरपंच), खेमचंद जोशी (पंच), रग्गू ढीवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!