पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘हर्षपुष्प गार्डन’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर मीनल बंछोर को दी शुभकामनाएं

अम्लेश्वर। नगर पालिका अम्लेश्वर में स्थित मीनल बंछोर के नए संस्थान ‘हर्षपुष्प गार्डन’ के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। 14 फरवरी को आयोजित इस उद्घाटन समारोह में श्री बघेल ने मीनल बंछोर को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संस्थानों से क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं।
कार्यक्रम में मीनल बंछोर के परिवारजनों सहित संदीप दुबे,अम्लेश्वर मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, अमृत सिंह राजपूत, संत राम कुर्रे बिल्डिंग ठेकेदार नीलेश्वर छोटू साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम के साक्षी बने।








