अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नारायणपुर(घुघुवा क) में 08 मार्च से यज्ञ आयोजन हेतु बैठक संपन्न

पाटन। क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में पूर्व वर्षों की भांति नौवें वर्ष में 8 मार्च से 16 मार्च तक श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति के तत्वाधान में समीपस्थ समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से नवदिवासीय मानस यज्ञ एवं देवी भागवत के आयोजन हेतु कार्ययोजना निर्धारित करने बैठक मार्गदर्शक अवधेश शर्मा , कार्यकारी अध्यक्ष प्रणव शर्मा के उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम घुघुवा(क) के सरपंच श्रीमती शैलेंद्री ढालसिंह साहू, पूर्व सरपंच लोकेश साहू, समिति के वरिष्ठ सदस्यगण गंगाराम साहू, भवानी शंकर शर्मा, अरुण शर्मा, ओगी राम साहू, मनोज सोनी, रज्जू सोनी, मोतीलाल देवांगन, देवेन्द्र साहू एवं समस्त समीपस्थ ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिती रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!