अमलेश्वरकुम्हारीछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनभिलाई 3रानीतराईरायपुरसेलूद

विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में मील का पत्थर है, राज्य बजट 2026–27 : नीलम राजेश चंद्राकर

अम्लेश्वर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 की जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य बजट 2026–27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी, श्रमिक एवं उद्यमियों सहित समाज के सभी वर्गों के हितों का समावेश किया गया है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार सृजन, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधान राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेंगे।

श्रीमती चंद्राकर ने आगे कहा कि यह बजट वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने राज्य बजट 2026–27 के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बजट को ऐतिहासिक एवं जनहितकारी बताया।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास के नए शिखर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!