अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला अस्पताल दुर्ग में सिकल सेल रोग प्रबंधन पर ICMR-NIRTH का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

दुर्ग, 20 फ़रवरी 2026: जिला अस्पताल, दुर्ग में सिकल सेल रोग (SCD) के प्रभावी प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ICMR‑NIRTH द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण भारती, डॉ. मनोज दानी, डॉ. खेमराज सोनवानी, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. दीप्ती जैन, डॉ. योगेश कोलाकांडे, डॉ. हर्षवर्धन शेंडे, डॉ. नेहा गुरबानी, डॉ. उपेंद्र भेलें तथा एमआरएचआरयू झीट के स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रशिक्षण सत्रों में सिकल सेल रोग का समग्र अवलोकन, रोग की जटिलताएँ एवं मॉर्बिडिटी प्रोफाइल, राज्य स्तरीय नियंत्रण रणनीतियाँ, जेनेटिक काउंसलिंग, रोगी काउंसलिंग एवं पीयर ग्रुप सपोर्ट, तथा हाइड्रॉक्सीयूरिया उपचार से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक चर्चा के साथ किया गया, जिसमें प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए।

कार्यक्रम में जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सिकल सेल रोग के बेहतर प्रबंधन हेतु अपने कौशल एवं ज्ञान को सुदृढ़ किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!