अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू

जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर् में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रुप में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश केला, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, मंडल महामंत्री पुणेंद्र सिन्हा तथा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू की गरिमामई उपस्थित रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत परंपरा से हुआ। प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री नरेश केला ने विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण कर देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण एवं ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या समाधान हेतु मुख्य अतिथि से मांग रखी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने छत्तीसगढ़ी बोली में विद्यार्थियों को नवीन कौशल प्रशिक्षण अपनाकर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू ने छात्र जीवन को भविष्य निर्माण की आधारशिला बताते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू ने महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए मांगों को जिला पंचायत बैठक में रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” और “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नरेश धर दीवान ने किया। उन्होंने वर्षभर की खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और मेडल प्रदान करवाए। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी प्रेरणा बंजारे को राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयनित होने पर विशेष सम्मान दिया गया। वे शीघ्र ही पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं दुर्ग विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा एनएसएस जिला स्तरीय शिविर में भाग लेने वाले बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र थानेश्वर साहू को भी सम्मानित किया गया। वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को इंटर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मान मिला। साहित्यिक गतिविधियों — रंगोली, मेहंदी, ड्राइंग, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता — के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. संतोष पांडे ने रेड क्रॉस से जुड़े विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्राध्यापिका नीता कुम्हारे द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह इस विश्वास के साथ संपन्न हुआ कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!