अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्रतिभा सम्मान समारोह, मृदंग एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाटन में प्रतिभा सम्मान समारोह, मृदंग एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नंदा गुरुवारा ने की।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बन्छोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, सभापति केवल देवागन, देवैन्द ठाकुर, जितेंद्र निर्मलकर, चन्दप्रकाश देवागन, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामूराम चक्रधर, आचार्य शत्रुघ्न देवांगन, सागर सोनी, चिरंजीवी देवागन, आदित्य सवर्णी सहित समस्त पार्षदगण, जनभागीदारी समिति के सदस्य, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिभा सम्मान किया गया। साथ ही मृदंग एवं वार्षिक उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!