अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 27 फरवरी को

रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई, जिला दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 फरवरी 2026 को किया जा रहा है।

महाविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे दीप प्रज्वलन से होगा। इसके पश्चात 12:10 बजे अतिथियों का स्वागत, 12:30 बजे पारितोषिक वितरण एवं 1:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री निर्मल जैन, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति द्वारा की जाएगी। वहीं विशेष अतिथि के रूप में कमलेश साहू, मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव आर तथा धनराज साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जामगांव आर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त जनभागीदारी समिति सदस्य भी सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!