अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

रानीतराई। स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में, प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में, बैंक ऑफ बरोदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग के द्वारा आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण विषय पर दिनांक 23 फरवरी से 28 फरवरी तक 6 दिन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक श्रीमती नेहा साहू ने विभिन्न प्रकार के आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण में उपयोग होने वाली वस्तुओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं विभिन्न प्रकार के आर्टिफिशियल ज्वेलरी जैसे कंगन, मांगटीका, नेकलेस झुमका आदि डिजाइन करना एवं निर्माण का प्रशिक्षण दिया। साथ-साथ इस क्षेत्र में रचनात्मक होने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रकार का प्रशिक्षण विद्यार्थी को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करता है तथा प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी स्वयं के रचनात्मकता ,मेहनत और दृढ़ निश्चय से इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं । करियर गाइडेंस सेल प्रभारी श्रीमती आराधना देवांगन ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के सभी संकायों के 35 छात्र छात्राओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर सभी प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम संबंधी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!