अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दुर्ग में होगी प्रमुख जन गोष्ठी

दुर्ग।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला दुर्ग द्वारा एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय चेतना के विकास, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं समसामयिक सामाजिक विषयों पर संवाद को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संघ विगत एक शताब्दी से राष्ट्र साधना एवं सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन दृष्टिगोचर हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता माननीय श्री दीपक जी विरुपते (अखिल भारतीय सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहेंगे, जो समाज के समक्ष महत्वपूर्ण विचार साझा करेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम विवरण: दिनांक: 5 मार्च 2026, गुरुवार,समय: दोपहर 2:00 बजे से, स्थान: एस.जी. स्कूल ऑडिटोरियम, सेक्टर-4, भिलाई

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षकों एवं आमजन से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।
संपर्क: 9406416681, 9300670970, 7000490005

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!