अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने दी क्षेत्र वासियों को होली महापर्व की शुभकामनाएं…

रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने होली महापर्व के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में होलिका दहन अन्याय, अधर्म एवं अहंकार पर सत्य और भक्ति की विजय का प्रतीक है। होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला त्योहार है।

श्रीमती साहू ने क्षेत्र की जनता से होली का पर्व शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने श्री हरि से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि होली महापर्व सर्व धर्म समभाव का संदेश देने वाला पर्व है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!