अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम सांकरा में युवा सरपंच रवि सिंगौर ने फाइनल मैच के लिए प्रोजेक्टर की व्यवस्था, क्रिकेट प्रेमियों के साथ देखेंगे भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला

अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर द्वारा भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल क्रिकेट मैच को लेकर विशेष तैयारी की गई है। टीम इंडिया को समर्थन देने के उद्देश्य से उन्होंने अपने समर्थकों के साथ झांकी कला मंच में प्रोजेक्टर की व्यवस्था कराई है, जहां ग्राम के क्रिकेट प्रेमी एकत्रित होकर मैच का आनंद लेंगे।

सरपंच रवि सिंगौर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक और उत्साह से भरपूर होगा। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी और देश को जीत दिलाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि ग्राम के क्रिकेट प्रेमियों और समर्थकों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से मैच देखने की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी ग्रामवासी बड़े पर्दे पर इस महत्वपूर्ण मुकाबले का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए झांकी कला मंच में प्रोजेक्टर सहित अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और सभी टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं। 🏏

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!