अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विश्व महिला दिवस पर ग्राम पतोरा में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

सेलूद। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत मॉडल गांव ग्राम पतोरा में विश्व महिला दिवस के शुभ अवसर पर गांव में कार्यरत मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं तथा स्वच्छता महिला कर्मियों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन में आयोजित किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं के योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिला कर्मियों की समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांव के विकास और सामाजिक जागरूकता में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी (जनपद सदस्य), भुनेश्वर साहू (युवा सरपंच), चुम्मन साहू, चित्रसेन कलिहारी, डिलेस्वरी साहू तथा दीप्ती श्रीवास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समूहों की उपस्थिति रही और सभी ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!