अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भक्त माता कर्मा प्राण प्रतिष्ठा एवं कर्मा जयंती समारोह 16–17 मार्च को उफरा में, सामाजिक पदाधिकारी होंगे शामिल

अम्लेश्वर। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत झीट परिक्षेत्र के ईकाई साहू समाज उफरा द्वारा ग्राम में भक्त माता कर्मा प्राण प्रतिष्ठा एवं कर्मा जयंती समारोह का दो दिवसीय भव्य आयोजन 16 एवं 17 मार्च 2026 को किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के पहले दिन 16 मार्च 2026 (सोमवार) को सुबह 10 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा दोपहर 2 बजे पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध पंडवानी गायिका सुश्री दुर्गा साहू (ग्राम सिंघौरी, जिला कबीरधाम) द्वारा पंडवानी की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।

दूसरे दिन 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को दोपहर 2:30 बजे प्राण प्रतिष्ठा, अतिथि स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नंदलाल साहू अध्यक्ष, साहू संघ जिला दुर्ग तथा लालेश्वर साहू अध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गायत्री साहू अध्यक्ष, परिक्षेत्र साहू संघ झीट एवं सरपंच ग्राम पंचायत उफरा) करेंगी।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में श्री डुलेश्वर साहू उपाध्यक्ष, तहसील साहू संघ पाटन तथा विशेष अतिथि के रूप में सुरेन्द्र कुमार साहू संगठन सचिव, तहसील साहू संघ पाटन, श्रीमती मधुकांता साहू उपाध्यक्ष, परिक्षेत्र साहू संघ झीट, सुखदेव साहू उपाध्यक्ष, परिक्षेत्र साहू संघ झीट, राजू रूपचंद साहू युवा प्रकोष्ठ परिक्षेत्र संघ एवं सरपंच झीट, मोहन साहू पूर्व अध्यक्ष, परिक्षेत्र उरला, श्री टीकाराम साहू सचिव, परिक्षेत्र साहू संघ झीट एवं ओमप्रकाश साहू संगठन सचिव, परिक्षेत्र साहू संघ झीट उपस्थित रहेंगे।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्राम साल्हेटोला (चारामा), जिला कांकेर की प्रसिद्ध पूषण प्रकाश छत्तीसगढ़ी नाचा गम्मत पार्टी द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।

स्थानीय साहू समाज उफरा के अध्यक्ष लाला राम गंजीर, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष संतोषी साहू, सचिव ओमप्रकाश गंजीर एवं कोषाध्यक्ष लीलाराम साहू सहित समिति के सभी सदस्यों ने समाज के लोगों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।उक्त जानकारी मीडिया को हितेश साहू ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!