अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नवरात्रि में सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन उपवास रख कर 2 से 10 वर्ष तक की कन्या का पूजन करें – आचार्य रोहन कृष्ण महराज

पाटन। क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा दिनांक 7 से 16 मार्च 2026 तक पूर्व वर्षों की भांति निरंतर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिवस के कार्यक्रम में यज्ञाचार्य बिरेंद्र शर्मा निवासी नेवनारा बेरला वाले द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक यज्ञ में आहुतियां दीलाई जा रही है, भक्तगणों द्वारा पुण्य प्राप्ति हेतु यज्ञ स्थल पर फेरा लगाया जा रहा है। तत्पश्चात प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से संध्या 6.30 बजे तक मात्र 17 वर्षीय कथा वाचक आचार्य रोहण कृष्ण शर्मा जी, ग्राम-सर्वा, जिला-बलौदा बाजार (छ.ग.) द्वारा देवी भागवत पुराण कथा किया जा रहा है, बुधवार को देवी भागवत कथावाचक आचार्य रोहन कृष्ण महराज जी ने कहा देवी भागवत में कहा गया है कि नवरात्रि में नौ दिनों का उपवास न रख पाने वाले को सप्तमी अष्टमी और नवमी के दिन उपवास रखना चाहिए जिससे पूर्ण नवरात्रि उपवास की फल प्राप्ति हो सकती है, नवरात्रि में 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्या का ही पूजन कर कन्या भोज कराया जाना चाहिए, कथा में नाम संकीर्तन का महत्व भी बताया गया जब भी मन में अशुद्धि आ जाए तब सीताराम, राम राम, नारायण नाम का जप करना चाहिए अन्यथा मन की विशुद्धि कर्म में परिवर्तन हो जाता है, कथा में महाराज श्री द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवी जस गीत भजन आरती संगीतमय मनमोहक रूप से प्रस्तुत की जाती हैं।

12 मार्च को रात्रि 08 बजे से भजन आर्केस्ट्रा छॉलीवुड स्टार जय शीतला मईया फेम लिलेश्वर सिन्हा की विशेष आकर्षक प्रस्तुति होगी।

महायज्ञ एवं देवी भागवत में बड़ी संख्या में लोगों की रोजना उपस्थिति हो रही है।

आयोजक श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति द्वारा सर्वसामान्य से करबद्ध अपील किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पुनीत नारायण धाम क्षेत्र में धार्मिक आयोजन में यथासंभव यथाशक्ति तन, मन, धन से सहयोग प्रदान कर पुण्य प्राप्ति करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!