अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी में शामिल हुए दाऊ रमेश कुमार साहू
पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी में पाटन तहसील अंतर्गत असनारा परिक्षेत्र के समाजसेवी दाऊ रमेश कुमार साहू (असनारा) को शामिल किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


दाऊ रमेश कुमार साहू के कार्यकारिणी में शामिल होने पर सामाजिक पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सक्रियता और समाज सेवा की भावना से साहू समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
सामाजिक पदाधिकारियों ने कहा कि दाऊ रमेश कुमार साहू लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और समाजहित में निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। उनकी इस जिम्मेदारी से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।








